Wednesday, December 29, 2021

मुंबई में कोरोना के नए मामलों में बड़ी बढ़ोतरी, आज आए 2510 केस

 Coronavirus News Cases In Mumbai: 



महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के नए मामलों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. कल के मुकाबले करीब दोगुने केस की आज पुष्टि हुई है. बीएमसी की तरफ से शाम के करीब सात बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2510 केस आए हैं और एक की मौत हुई है. वहीं मंगलवार को 1377, सोमवार को 809, रविवार को 922, शनिवार को 757, शुक्रवार को 683 और गुरुवार को 602 मामलों की पुष्टि हुई थी.

कोरोना की रफ्तार को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने दिन में कहा था कि, "पिछले हफ्ते 150 मामले हर रोज़ आ रहे थे. अब लगभग दो हज़ार मामले सामने आ रहे हैं. मुंबई आज दो हज़ार दैनिक मामलों को पार कर सकता है."

नावात 'राम' पण सगळे सुपारी घेऊन लिहण्याचे काम..!अनाधिकृत न्युज पोर्टलवरून बदनामी केल्याची पोलीस उप महानिरीक्षकांकडे तक्रार

नांदेड-  न्यायालयाने जमीन दिल्यानंतरही आरोपी म्हणून बातमी प्रसिद्ध  अनाधिकृत न्यूज पोर्टलचे पत्रकार रामप्रसाद खंडेलवाल यांच्यावर...