Saturday, October 21, 2023

बेटी को बैंड-बाजे के साथ मायके ले गए माता-पिता, देखते रहे गए ससुराल वाले



बेटी को ससुराल में परेशान होता देख पिता ने बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बेटी को वापस घर लेकर आए. इतना ही नहीं उन्होंने नवरात्र के समय समाज को एक संदेश देने की भी कोशिश की है. दरअसल रांची के रहने वाले प्रेम गुप्ता ने साक्षी गुप्ता की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी. लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वालों की तरफ से साक्षी को प्रताड़ित किया जा रहा था. इसकी जानकारी परिजनों को मिली. इसके बाद उन्होंने बेटी को वहां से निकालने का फैसला किया.
झारखंड के रांची से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ससुराल में घुट- घुट कर जी रही थी. शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था. इसके बाद पीड़िता के पिता ने ससुराल में परेशान हो रही बेटी को वापस अपने घर लाने के लिए बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली. जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया. बेटी के इस अनोखी विदाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

No comments:

Post a Comment

नावात 'राम' पण सगळे सुपारी घेऊन लिहण्याचे काम..!अनाधिकृत न्युज पोर्टलवरून बदनामी केल्याची पोलीस उप महानिरीक्षकांकडे तक्रार

नांदेड-  न्यायालयाने जमीन दिल्यानंतरही आरोपी म्हणून बातमी प्रसिद्ध  अनाधिकृत न्यूज पोर्टलचे पत्रकार रामप्रसाद खंडेलवाल यांच्यावर...